Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग: ARTO गिरफ्तार,भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार

खबर शेयर करें -

देहरादून: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का प्रहार लगातार जारी है। देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात ARTO आनंद जायसवाल को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2017 में ऋषिकेश में तैनाती के दौरान चालान के जुर्माने को अधिक वसूलना और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप के चलते विजिलेंस 420, 467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 (1) 13 (2) एक्ट के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विजिलेंस ने आज चालान की रकम में धांधली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को पांच साल पहले दर्ज हुए मुकदमे के मामले में गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आनंद जायसवाल ने 2017 में ऋषिकेश में एआरटीओ रहते चालान की राशि में 29 लाख की हेराफेरी की थी। तब इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

उसके बाद जायसवाल को परिवहन मुख्यालय से अटैच कर दिया था। आज जायसवाल को मुख्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को उन्हें विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts