others
ब्लॉक रामलीला की प्रैक्टिस जोरशोर से जारी, 22 सितम्बर से होगी लीला
हल्द्वानी। श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक की तालीम आजकल जोरशोर से सीताराम चौराहे पर चल रही है, जिसमें कलाकारों की भरपूर उपस्थिति हो रही है। कमेटी के संस्थापक मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि इस वर्ष कमेटी द्वारा चौदहवें वर्ष की लीला का मंचन किया जायेगा।

रामलीला मंचन प्रथम नवरात्रि 22 सितंबर से आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय के प्रांगण में होगीप्रांगण उपलब्ध कराने के लिए कमेटी ने एडवोकेट कुँवर नृपेंद्र रौतेला जी का धन्यवाद अदा किया है। तालीम में कलाकारों के अतिरिक्त कमेटी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रहती हैआज की तालीम में छवि किशोर जोशी, अशोक भट्ट, भास्कर शाह, पूर्व सैनिक महेश कुनियाल, पूर्व सैनिक त्रिलोक सिंह पतलिया, पूर्व सैनिक गोकुलानन्द जोशी, उमेश मिश्रा, राकेश पंत, पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह चुफाल,आनंद सिंह मेहरा, पंकज भाकुनी, योगेश भोज, पंकज रिखाड़ी,जय दुर्गापाल,पवन फुलारा,आयुष पाण्डेय, राम सिंह नेगी, हर्षवर्धन जोशी, ऋषि शाही, मयंक खाती,अभिनव भाकुनी,जतिन पंत, यशस्विनी जोशी, उपासना जोशी, मिताली जोशी आदि कलाकार एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

