others
ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा में नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में इन्हें मिली ब्लॉक प्रमुख पर नैया पार लगाने की जिम्मेदारी
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किये जिला प्रभारी
देहरादून। भाजपा ने पंचायत चुनाव रणनीति पर आगे बढ़ते हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिला नैनीताल में ओखलकांडा में चन्दन बिष्ट, धारी दीपक मेहरा, रामगढ़ मोहन पाल, भीमताल प्रदीप जनौटी, बेतालघाट देवेंद्र ढेला, हल्द्वानी गोपाल रावत, कोटाबाग तरुण बंसल, रामनगर गुंजन सुखीजा, ऊधम सिंहनगर में जसपुर सरदार मंजीत सिंह, बाजपुर राम मेहरोत्रा, काशीपुर विवेक सक्सेना, गदरपुर प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दिनेश आर्य, सितारगंज दान सिंह रावत, खटीमा उत्तम दत्ता को जिम्मेदारी दी गयी है।

