others
बड़ी खबर : वीडियो डालकर आत्महत्या मामले में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री को पार्टी ने पद मुक्त किया…. देखें कौन है नेता और क्या है मामला
पौड़ी। पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने खुद को गोली मार दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता पर पुलसि ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने भाजपा नेता पर आरोप लगाए हैं। पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में शुक्रवार सुबह जितेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही और भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस मामले भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पदमुक्त कर दिया है।


ये है हिमांशु चमोली जिसका नाम मृतक जितेंद्र ने अपनी वीडियो में लिया है।

