उत्तराखण्ड
महाराष्ट्र-झारखंड के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त; वायनाड में प्रियंका आगे

:शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन को बढ़त, कांग्रेस अध्यक्ष चल रहे पीछे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा, थोड़ी देर में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। मतगणना शुरू हो गई है और रुझान आने शुरू हो गए हैं। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति की वापसी की संभावना व्यक्त की गई है। महाराष्ट्र और झारखंड की शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी अभी शुरुआती रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। उधर वायनाड सीट पर चल रहे उपचुनाव में कांग्रेस की प्रियंका गांधी आगे चल रही है। राहुल गांधी के यह सीट छोड़ने के बाद सीट पर उपचुनाव किया जा रहा है।
उधर आज ही उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आना है और अभी शुरुआती रुझानों का इंतजार है। फिलहाल यहां पोस्ट बैलेंस की गिनती की जा रही है और 9:00 के बाद ही शुरूआती रुझान मिलने की संभावना है।


