Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान व सेवा के लिए समर्पित: स्मृति ईरानी

खबर शेयर करें -

देहरादून। मसूरी विधानसभा में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बहनें हैं। देवभूमि की सभी बहनों का संदेश वह पीएम मोदी तक जरूर पहुंचाएंगी। रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राखी बांधी।

दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं का सम्मान और सेवा के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जमकर तारीफ की। कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि देश का एक परिवार है और परिवार में रक्षा बंधन का बड़ा महत्व है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बहनों और माताओं के प्यार के दम पर ही आज मैं इस मुकाम पर हूं। उन्होंने कहा कि जितना भरोसा माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा वह उन पर करते हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, वंदना बिष्ट, निर्मला जोशी, दीपक पुंडीर, भूपेन्द्र कथैत आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts