others
दिल्ली में भाजपा की सरकार!!!! अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अतिशी सिंह पीछे
दिल्ली विधानसभा उपचुनाव के रुझानों के बाद अब लगभग यह तय हो गया है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी रुझानों के तहत अब 50 से ज्यादा सीटों पर आगे आ गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भी इस वक्त दिल्ली में भाजपा 33 सीटों पर आगे है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी सिंह और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में इस बार एक और बड़ा उलट फिर यह देखने को मिल रहा है कि तमाम मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लगातार आगे चल रहे हैं। ओखला सीट पर आप के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। वही इस चुनाव में कांग्रेस की भूमिका महज आम आदमी पार्टी के वोटो को नुकसान करने की ही सामने आ रही है। कांग्रेस इस वक्त महज एक सीट पर आगे चल रही है।


