others
हल्द्वानी में गजराज को भाजपा ने घोषित किया मेयर उम्मीदवार, अन्य चार सीटों पर भी नाम फाइनल
देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की राजनीति में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा ने नगर निगम के अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करते हुए हल्द्वानी नगर निगम से मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट को प्रत्याशी मनोनीत कर दिया है। देहरादून से सौरभ थपलियाल को मेयर पद के लिए टिकट दिया गया है।
हल्द्वानी में मेयर पद की राजनीति के हिसाब से यह अब तक की सबसे बड़ी खबर है। भाजपा ने काफी मशक्कत के बाद आखिरकार टिकट फाइनल कर ही दिया और बड़ी हाथ लगी मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट के हाथ। भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके गजराज सिंह बिष्ट ने वक्त पर दावेदारी की थी। अन्य दावेदारों में यहां निवर्तमान मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी कौस्तुभ आनंद जोशी और भाजपा नेता प्रमोद तोलिया के नाम सामने आ रहे थे। भाजपा में पहले जब यह सीट आरक्षित नहीं थी उसे वक्त तक गजराज सिंह बिष्ट ने चुनाव में उतरने के कोई संकेत नहीं दिए थे। मगर सेट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद एकाएक गजराज का नाम सामने आ गया। फिर यह सीट सामान्य वर्ग के लिए ही आरक्षित कर दी गई मगर गजराज सिंह बिष्ट ने शायद तब ही यह तय कर लिया था कि वह हल्द्वानी सीट पर मेयर के लिए अपनी दावेदारी से अब पीछे नहीं हटेंगे। पिछले चार दिनों से भाजपा के भीतर यहां टिकट घोषित करने को लेकर कवायद चल रही थी और हर कोई संशय में था।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले गजराज सिंह बिष्ट उत्तराखंड सरकार में मंडी परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन में तमाम पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी गजराज सिंह बिष्ट ने निभाई है। अब गजराज सिंह बिष्ट के हल्द्वानी में चुनाव मैदान में उतरने के बाद उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी से होगा।