Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

एलपीजी गैस को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG पर राहत, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान

 

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG पर राहत, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच भारत सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की उपलब्धता पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 50 प्रतिशत था। यह फैसला वैश्विक ऊर्जा संकट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को देखते हुए लिया गया है।

इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य कमर्शियल LPG की सप्लाई को आसान बनाना और उद्योगों को राहत देना है।

साथ ही, पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने भी राज्यों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया कि अतिरिक्त 20 प्रतिशत आवंटन के बाद कुल सप्लाई 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को स्थिरता मिलेगी।

सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए पहले सप्लाई सीमित की गई थी, लेकिन अब स्थिति को संभालते हुए आवंटन बढ़ा दिया गया है ताकि आम जनता और व्यापार दोनों प्रभावित न हों।

विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव का असर वैश्विक तेल और गैस बाजार पर पड़ रहा है, ऐसे में भारत का यह कदम राहत देने वाला माना जा रहा है।

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कोई कमी नहीं होगी और सप्लाई चेन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Continue Reading

More in अंतर्राष्ट्रीय

Recent Posts

Facebook

Trending Posts