Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: पहाड़ में यहां मस्जिद हटाए जाने की मांग को लेकर तनाव, भारी पुलिस फोर्स की तैनाती, जगह-जगह बैरियर लगाए

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही जनाक्रोश रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं।

मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है।

पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts