Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर: अधीनस्थ चयन आयोग अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दिया

खबर शेयर करें -

देहरादून। पेपर लीक, तमाम गिरफ्तारियों के बाद विवाद में आए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। उन्‍होंने कहा कि आयोग की पिछले महीने और पहले भी इस तरह के मामले सामने आए। जिसकी वह नैतिक जिम्मेदारी लेते है। आयोग अध्यक्ष की पीसी चल रही है।
उत्तराखंड राज्य बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार और पांच दिसंबर 2021 को आयोजित विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता के संबंध में मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक कुमार को परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच के आदेश जारी किए थे। इस मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच उत्तराखंड एसटीएफकर रही है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने बीती मंगलवार को नैनीताल जिले के रामनगर से एक और न्यायिक कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

इससे पहले एसटीएफ ने नैनीताल से एक न्यायिक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटीएफ अब तक तीन न्यायिक कर्मचारी, एक पुलिस कर्मचारी और दो उपनल कर्मियों सहित 13 आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुछ दिन पहले पेपर प्रिंट करने वाली लखनऊ की प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी को गिरफ्तार किया ।
आरोपित ने पेपर सेट का फोटो खींचकर टेलीग्राम एप के माध्यम से लीक किया था। इसके लिए उसे 36 लाख रुपये दिए गए थे। इस मामले में अब तक 13 आरोपितों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts