Connect with us

others

बड़ी खबर : गौलापार के खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारी, परिवार में मातम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में देर रात एक खनन कारोबारी द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने से हड़कंप मच गया। मामला चोरगलियां थाना क्षेत्र के गजेपुर गांव का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन व्यवसाय से जुड़े कमलेश बेलवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

अमित सैनी (पुलिस क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

घटना के बाद से परिवार में शोक और कोहराम का माहौल है। पुलिस ने लाइसेंसी हथियार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts