others
बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट का भाजपा उत्तराखंड का दोबारा अध्यक्ष बनना तय, नामांकन किया दाखिल
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी को महेंद्र भट्ट के रूप में दोबारा से नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना लगभग तय हो गया है। श्री भट्ट ने आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भाजपा नेताओं में केवल और केवल एक नामांकन महेंद्र भट्ट ने ही दाखिल किया है जिससे यह तय है कि उनका अध्यक्ष बनना तय है।
सूत्रों के अनुसार आज देहरादून में पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से भट्ट को दोबारा पार्टी की कमान सपना का फैसला हुआ जो कि उनके पिछले अनुभव और उनके नेतृत्व में तमाम जीतों के आधार पर हुआ। अब औपचारिक रूप से मंगलवार को उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। यह लगभग तय माना जा रहा है। महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका कद भारतीय जनता पार्टी में अब और भी बड़ा हो गया है। भाजपा के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है जो कि उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने का एक मजबूत आधार बन रहा है। मुख्यमंत्री धामी के साथ उनका शानदार समन्वय भी उन्हें भाजपा अध्यक्ष की दोबारा ताजपोसी करने में एक बड़ा कारण सामने रहा। हालांकि इस बार चर्चा यह भी थी कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व टू उत्तराखंड को किसी महिला नेता के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष दे सकता है मगर ऐसा नहीं हुआ और केंद्रीय नेतृत्व ने तमाम बातें निराधार साबित करते हुए महेंद्र भट्ट को ही दोबारा भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की कमान सौंपने का फैसला किया।
श्री भट्ट के नामांकन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

