Connect with us

others

बड़ी खबर : 15 हजार की घूस लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। भ्रष्टाचार पर सतर्कता विभाग ने बड़ी चोट करते हुए दिनेशपुर थाने में तैनात दरोगा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बिजली चोरी के मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर रकम मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है

जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने श्रीरामपुर निवासी राजेश गोलदार पुत्र निहार गोलदार के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना दरोगा अनवर अहमद कर रहे थे। आरोप है कि मुकदमे में राहत देने और कार्रवाई हल्की करने के नाम पर दरोगा ने 15 हजार रुपये की डिमांड की।पीड़ित की शिकायत पर हल्द्वानी विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की और सुनियोजित जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही दिनेशपुर थाने के पूछताछ कक्ष में दरोगा ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूरी कार्रवाई पूर्व नियोजित थी और ट्रैप सफल रहा।गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी दरोगा को हल्द्वानी स्थित कार्यालय ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से दरोगा अनवर अहमद को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts