Connect with us

others

बड़ी खबर : हल्द्वानी में फिर चली मौत की गोली, 22 वर्षीय युवक की हत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।शहर में एक बार फिर गोलियों की गूंज ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2019 के बाद अब 2026 में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी नगर निगम के बीजेपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ ‘चिन्टू’ पर 22 वर्षीय नीतिन लोहनी को गोली मारने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना अर्द्धरात्रि के समय सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की बताई जा रही है।मृतक नीतिन लोहनी जज फार्म क्षेत्र का निवासी था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात कारणों से हुई वारदात

फिलहाल गोली चलने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश, विवाद या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

पार्षद हिरासत में, पुलिस जांच तेज

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

2019 की यादें फिर ताजा

इस घटना ने 2019 में हुई गोलीकांड की घटनाओं की यादें ताजा कर दी हैं, जब शहर में आपराधिक घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया था। एक बार फिर राजनीतिक रसूख और अपराध को लेकर सवाल उठने लगे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts