Connect with us

राजनीति

बिग ब्रेकिंग: सस्पेंस खत्म महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, शिंदे होंगे उपमुख्यमंत्री

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे।

फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गयामहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखामहाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमें फडणवीस के नेतृत्व में जीत मिली है। वे राज्य के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुगंटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

11.45 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक मुंबई में शुरूमहाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक मुंबई में शुरू हो गई है। राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बैठक में मौजूद हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in राजनीति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page