Connect with us

उत्तराखण्ड

बिग बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राज्यपाल का नाम उप राष्ट्रपति के लिए आगे आया, चर्चा तेज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 18 जुलाई को देश के अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के अपने गणित चल रहे हैं। भाजपा ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के चयन के लिए पिछली बार तब चौंकाया था जब सारे अनुमानों को गलत बताते हुए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति और वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनाया गया। अब तक भाजपा में राष्ट्रपति को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा विंकैया नायडू के नाम की है तो उपराष्ट्रपति के लिए भाजपा फिर चौंका सकती है। इस बीच किसान आंदोलन की आंच और इससे जुड़े तमाम समीकरणों के बीच यह भी चर्चा है कि किसी सिख को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का नाम अचानक आगे आ गया है। उनका नाम भी उपराष्ट्रपति के नाम की दौड़ में शामिल हो गया है। चर्चा उससे आगे की भी है, जिसके लिए भाजपा जानी जाती है। सिख समुदाय से राष्ट्रपति होने की स्थिति में उनका नाम इस पद के लिए भी चल पड़ा है। हालांकि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर ज्यादा फिट माना जा रहा है। अब यह देखने वाली स्थिति होगी की भाजपा क्या निर्णय लेती है। बहरहाल सिख समुदाय और किसान आंदोलन के बीच उत्तराखंड के राज्यपाल का नाम जरूर दिल्ली की तरफ तैरने लगा है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इसी बीच इस दौड़ में शामिल हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page