others
बिग बिग ब्रेकिंग: दीपा दर्मवाल बनी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष
निर्वाचन आयोग ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का परिणाम घोषित कर दिया है अभी-अभी घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी दीपा धर्मावला को जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा धर्मावला ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी के समर्पित लोगों की जीत है।
#चुनावनैनीतालजिलापंचायतअध्यक्ष #सम्पन्न :- #नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का नतीजा घोषित-काफी विवाद और देरी के बाद परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 1 वोट से हराया। कुल 27 में से 22 सदस्यों ने ही मतदान किया।#अपहरण के साए में हुआ नैनीताल जिला पंचायत चुनाव-5 सदस्य कथित अपहरण के चलते मतदान में शामिल नहीं हो सके।
#भाजपा की दीपा दरमवाल बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष -11 मत हासिल कर दीपा दरमवाल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को मिले 10 वोट। एक वोट निरस्त कर दिया गया था।#उपाध्यक्ष पद पर टॉस से तय हुआ नतीजा-भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह नगदली और कांग्रेस की देवकी बिष्ट को बराबर वोट मिले। दोनों को 11-11 मत हासिल हुए। टॉस में कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी रहीं।#मतगणना पूरी, लेकिन नतीजे रोके गए थे सुरक्षित -बीते गुरुवार को मतदान व मतगणना पूरी हो चुकी थी। पांच सदस्यों के न मिलने पर परिणाम रोक दिए गए।अंततः मंगलवार को कोषागार में हुई घोषणा।#नैनीताल पंचायत चुनाव बना सियासी चर्चा का केंद्र-सदस्यों के लापता होने से मामला सुर्खियों में रहा। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।जनता के बीच राजनीतिक नाटकीयता की खूब चर्चा।#अदालत के आदेश के बाद तेज हुई पुलिस कार्रवाई- कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। लापता सदस्यों की तलाश में जुटी रही पुलिस। हालांकि चुनाव नतीजे रोककर प्रक्रिया आगे बढ़ी।#जिले की राजनीति में नया समीकरण उभरा- अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में गया।वहीं उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के हिस्से आया। परिणाम ने जिले की राजनीति को दिलचस्प बना दिया।

