Connect with us

others

दुःखद : भिकियासैण ब्लॉक प्रमुख और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के अनुज सतीश नैनवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

रानीखेत/भिकियासैंण।

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के अनुज भ्राता एवं भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सतीश नैनवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वे एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।

निधन की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts