others
भाजपा की पावरफुल राष्ट्रीय परिषद के लिए उत्तराखंड से इन पावरफुल नेताओं के नाम गए… भट्ट बने प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय परिषद के लिए ये नेता चुने जाएंगे
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो या कोई राष्ट्रीय सम्मेलन इसमें राष्ट्रीय परिषद में उन्हीं को आमंत्रित किया जाता है जो इस परिषद में प्रदेशों से शामिल होते हैं। पार्टी की नीति निर्धारित प्रक्रियाओं में भी उनका ऐसे में अहम योगदान हो जाता है लिहाजा राष्ट्रीय परिषद में शामिल होना बहुत सम्मान का विषय माना जाता है। उत्तराखंड में मंगलवार को औपचारिक रूप से महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष दोबारा निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय परिषद के लिए भी नाम फाइनल हो गए।
देहरादून में हुए भव्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया.। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिठाई खिलाकर उन्हें नए प्रभार की फिर से जॉइनिंग के लिए बधाई दी। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार की सभी मंत्री विधायक सांसद मौजूद रहे।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह व कल्पना सैनी ने नामांकन किया है। इन सभी नेताओं का राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना जाना तय है।
महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने के बाद हमें सभी चुनाव में विजय मिली। संगठन का विस्तार हुआ। सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा में उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने सबको साथ लेकर संगठन को गति देने में बड़ा योगदान दिया है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने आज उनके नामांकन का प्रस्ताव किया है। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
आज भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। भाजपा देश की अकेली ऐसी पार्टी है जहां सबसे निचली इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है। चुनाव में प्रत्येक सक्रिय व आम कार्यकर्ता भाग ले सकता है। प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मंगलवार को इसकी घोषणा हो जाएगी। – अनिल बलूनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा व गढ़वाल सांसदलगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का भट्ट बनाएंगे रिकार्डमंगलवार को औपचारिक घोषणा के साथ ही महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाएंगे। उनसे पहले किसी भी अध्यक्ष को दूसरी बार संगठन की बागडोर संभालने का अवसर नहीं मिला। भट्ट भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे।

