Connect with us

उत्तराखण्ड

बेरहम पति: 20 साल छोटी पत्नी के सिर पे क्रिकेट बैट दे मारा….. मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून के डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की क्रिकेट बैट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तैश में आये आरोपी ने क्रिकेट बैट से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts