Connect with us

उत्तराखण्ड

दुस्साहस: सड़क किनारे जंगल में घास काट रही दो महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश, टैक्सी से आ रहे लोगों ने बचाया महिलाओं को

खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। घास लेने जंगल गईं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। महिलाओं के शोर मचाने पर वाहन चालक और यात्री उनकी मदद के लिए आगे आए। एक पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार शाम वह अपनी साथी महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थी। आरोपी ललित मोहन भंडारी निवासी राईआगर और गोपाल सिंह धामी निवासी सौलिपाख, तहसील बेरीनाग ने वाहन रोककर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दोनों उसे खींचकर सड़क से नीचे ले जाने लगे तो उसने और साथी महिलाओं ने शोर मचाया। वहां से गुजर रहे वाहन चालक और यात्री शोर सुनने के बाद मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

दोनों आरोपियों ने उससे दराती छीनकर उस पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई और सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया। प्रभारी थानाध्यक्ष गंगोलीहाट गणेश जोशी ने कहा कि पीड़िता की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts