Connect with us

क्राइम

अतिक्रमण विरोधी अभियान-सरकारी जमीन पर बना भाजपा नेता का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सील

खबर शेयर करें -

दो मंजिला इमारत में 11 दुकानें चल रही थीं, जिन्हें सील कर दिया
कश्मीर घाटी के अनंतनाग में जिला प्रशासन ने श्रीगुफवाड़ा इलाके में भाजपा नेता की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई दो मंजिला इमारत को सील कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता सोफी यूसुफ ने बिजबिहाड़ा के श्रीगुफवाड़ा में एक शॉपिंग कांप्लेक्स बनाकर 25 मरला सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। इस दो मंजिला इमारत में 11 दुकानें चल रही थीं, जिन्हें सील कर दिया है। वीरवार को अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर इमारत को कब्जे में लेकर इसे ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दिया है। उधर, सोफी यूसुफ ने दावा किया कि उसके पास जमीन के सारे दस्तावेज हैं। इन्हें संबंधित अधिकारियों के सामने पेश किया जाएगा।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts