others
एनयूजेआई के गरुड़ इकाई के अनिल अध्यक्ष, दिनेश महामंत्री बने
गरुड़। एनयूजेआई के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता के निर्देश पर गरुड़ इकाई की बैठक हुई। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व संयोजक चन्द्रशेखर बड़सीला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गरुड़ इकाई का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक बड़सीला ने सभी सदस्यों को संगठन के नियमों उद्देश्यों, की जानकारी दी। बैठक में कार्यकारिणी गठन की चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से अनिल पांडे को ब्लाक अध्यक्ष, दिनेश नेगी महामंत्री, जगदीश पांडे उपाध्यक्ष, जबकि वरिष्ट पत्रकार रमेश चन्द्र पांडे ब्रजवासीऔर अर्जुन राणा को संरक्षक बनाया गया। बैठक में मौजूद वरिष्ट पत्रकार और संगठन के प्रदेश सहसचिव आनन्द बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली।





