Weather
अलर्ट: 26 को खत्म हो सकता है पहाड़ों में बर्फबारी का इंतजार, मैदाने में फिलहाल कोहरे से निजात नहीं
देहरादून। मौसम में इस बार जो बदलाव देखने को मिल रहा है उसे अब तक पहाड़ों में बर्फबारी के दर्शन नहीं हो सके हैं। मैदाने में भी घना कोहरा छाया हुआ है और बारिश की एक बूंद तक अभी नहीं गिरी है। मौसम में यह बदलाव पिछले 16 सालों में इस बार देखने को मिल रहा है। दिसंबर जीतने के बाद जनवरी भी करीब करीब बीतने को है मगर पहाड़ों में इस बार बर्फ के दर्शन अब तक नहीं हुए हैं। मगर अब मौसम विज्ञानियों की मां ने तो 26 जनवरी के आसपास पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विकशॉप की सकरी होने के चलते 26 जनवरी के आसपास और उसके बाद पहाड़ों में बर्फबारी की स्थिति बनने की संभावनाएं बन रही है। अगर ऐसा होता है तो यह इस सीजन की पहली बर्फबारी होगी।
उत्तराखंड में 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गलन भी बढ़ने वाली है।राज्य में कोहरे की समस्या बनी हुई है। इसके कारण मंगलवार को ऊधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली की दो और जयपुर की एक उड़ान रद रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल विकसित हो सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

