Connect with us

उत्तराखण्ड

शिक्षा अधिकारी की तबादले के बाद वापसी, बाध्य प्रतिक्षरत अधिकारी को भी मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

देहरादून: शिक्षा विभाग में अधिकारी का तबादला होने के बाद उनकी फिर वापसी की गई है जबकि बाध्य प्रतीक्षा में रहे अधिकारी को भी तैनाती मिली है।

प्रभारी उप शिक्षा अधिकारी सुमन को पहले पौड़ी भेजा गया था, लेकिन बीमारी और सेवानिवृत्ति के करीब होने का प्रत्यावेदन देने के बाद शासन ने उन्हें दोबारा देहरादून सुगम में बुला लिया। अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल का तबादला पौड़ी किया गया था।

उन्होंने अपनी बीमारी और नियमों का हवाला देकर प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि उनकी सेवानिवृत्त निकट है। वह अर्थराइटिस और नेत्रजनित बीमारियों से ग्रस्त हैं। जबकि उनके पति डीआरडीओ रायपुर देहरादून में कार्यरत हैं। शासन ने उनके प्रत्यावेदन स्वीकार करते हुए संशोधित आदेश जारी किए हैं। अब उन्हें उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा बाध्य प्रतीक्षारत उप शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना को खंड शिक्षा अधिकारी, चंबा, टिहरी गढ़वाल और पल्लवी नैन को उप शिक्षा अधिकारी, सहसपुर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पल्लवी नैन अगले आदेशों तक उप शिक्षा अधिकारी रायपुर, देहरादून की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। सभी अधिकारियों से सात दिन के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts