Connect with us

others

बड़ी उपलब्धि: दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में उत्तराखंड के दो प्रोफेसर भी शामिल, राज्य का नाम किया गौरवान्वित

खबर शेयर करें -

चंबा (टिहरी)। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस साल के दुनिया के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची जारी की है। सूची में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी रमोला और जंतु विज्ञान के मत्स्य वैज्ञानिक प्रो. एनके अग्रवाल का नाम भी शामिल है। इस उपलब्धि पर एसआरटी परिसर और स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन ने खुशी जताई है।

स्वामी रामतीर्थ परिसर के प्रो. रमोला और प्रो. अग्रवाल ने बेहतरीन शोध गुणवत्ता और बेहतर कार्य के आधार पर स्थान प्राप्त किया है। प्रो. रमोला का नाम पिछले चार वर्षों से शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में है। उनके नाम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, 225 शोध पत्र, 30 पुस्तक अध्ययन, 10 पुस्तकें और 15 शोध परियोजनाएं दर्ज हैं।विज्ञापनप्रो. रमोला रेडिएशन वैज्ञानिक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे अभी तक दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध करवा चुके हैं। परिसर के ही जंतु विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और मत्स्य वैज्ञानिक प्रो. अग्रवाल का नाम भी सूची में शीर्ष वैज्ञानिकों में प्रकाशित हुआ है। वह जलीय जैव विविधता और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने अभी तक सात पुस्तक, पांच शोध परियोजनाएं, 160 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्होंने एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध कार्य करवाया है। विश्व के प्रतिष्ठित शोध पत्रिका में परिसर के दो वैज्ञानिकों के नाम आने पर परिसर में खुशी की लहर है। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. डीएस बागड़ी, डॉ. केसी पेटवाल, डाॅ. एलआर डंगवाल, डाॅ. रविंद्र सिंह, डाॅ. सुशांत सिंह और पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने खुशी जताई है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page