others
Aaj Ka Rashifal 9th March 2022: वृष राशिवालों को व्यावसायिक मामलों में मिलेगी सफलता, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत
Aaj Ka Rashifal 9th March 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति:
9 मार्च, 2022 बुधवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष सप्तमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: बुध अस्त।
आज की भद्रा: रात्रि के 02:57 बजे से 10 मार्च को शाम 04:16 बजे तक।
आज 9 मार्च 2022 का पंचांग
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: बुध अस्त।
आज की भद्रा: रात्रि के 02:57 बजे से 10 मार्च को शाम 04:16 बजे तक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,
शिशिर ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 26 घंटे 57 मिनट तक,
तत्पश्चात् अष्टमी कृतिका नक्षत्र 08 घंटे 31 मिनट तक,
तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र विषकुंभ योग 25 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग वृष में चंद्रमा।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। कोई सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राहु चंद्र की युति अप्रिय समाचार दे सकती है। व्यर्थ का तनाव मिलेगा। रुपए-पैसे के मामले में जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
राजनैतिक प्रयास सार्थक होगा। महिला राजनेता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आत्मिक सुख मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन खिन्न रहेगा। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रिश्ते मजबूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रह्वाजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। भाई-बहन के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक, आर्थिक योजना फलीभूत होगी।

