धर्म-संस्कृति
Aaj Ka Rashifal 7th March 2022: मीन राशिवालों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मिलेगी सफलता, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
Aaj Ka Rashifal 7th March 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति:
7 मार्च, 2022 सोमवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पंचमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज 7 मार्च 2022 का पंचांग
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,
शिशिर ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 22 घंटे 33 मिनट तक,
तत्पश्चात् षष्ठी भरणी नक्षत्र 29 घंटे 54 मिनट तक,
तत्पश्चात् कृतिका नक्षत्र ऐन्द्र योग 24 घंटे तक, तत्पश्चात् वैधृति योग मेष में चंद्रमा।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
केमदु्रम योग मानसिक तनाव देगा। ऋणात्मक ऊर्जा के प्रभाव में रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेगी। एकांत मे न रहें और न ही वाद-विवाद में पड़ें। संयम बरतें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम बरतें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
रिश्तों में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी सुख व्यवधान रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।