Connect with us

others

Aaj Ka Rashifal 5th March 2022: मकर राशिवालों के आर्थिक मामलों में होगा सुधार, शासन सत्ता का रहेगा सहयोग

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 5th March 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति:

5 मार्च, 2022 शनिवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक रात्रि के 02:29 बजे पर समाप्त।

5 मार्च 2022 का पंचांग

कल का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक रात्रि के 02:29 बजे पर समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,

शिशिर ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 20 घंटे 36 मिनट तक,

तत्पश्चात् चतुर्थी रेवती नक्षत्र 26 घंटे 29 मिनट तक,

तत्पश्चात् अश्र्वनी नक्षत्र शुक्ल योग 24 घंटे 35 मिनट तक,

तत्पश्चात् ब्रह्म योग मीन में चंद्रमा 26 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

किसी कार्य के संपन्न होने से पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। बुध का परिवर्तन आर्थिक मामलों में प्रगति देगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या बुध दूर करेगा। शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य पर असर डालेगा। भाई-बहन या मित्र से तनाव मिल सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। संयम बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुध का परिवर्तन पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता हैं। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। जीवनसथी का सहयोग रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page