Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 29 Jan 2022: वृश्चिक राशिवालों को आज उपहार की संभावना है, शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 29 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 29 जनवरी, 2022 शनिवार माघ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: तिल द्वादशी।

विशेष: शुक्र मार्गी।

राशिफल –

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई, बहन आदि के कारण तनाव मिल सकता है, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आर्थिक तनाव बढ़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। निजी सुख में व्यवधान रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति कष्टप्रद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page