धर्म-संस्कृति
Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2022: मिथुन राशिवालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
Aaj Ka Rashifal 26 Febuary 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति:
26 फरवरी, 2022 शनिवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: मंगल मकर राशि में।
आज की भद्रा: प्रात: 10:40 बजे पर समाप्त।
आज 26 फरवरी 2022 का पंचांग
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: मंगल मकर राशि में।
आज की भद्रा: प्रात: 10:40 बजे पर समाप्त।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की दशमी 10 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी मूल नक्षत्र 10 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र सिद्धि योग 20 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग धनु में चंद्रमा।
26 फरवरी का राशिफल
मेष: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं फिर भी पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मंगल, शुक्र, शनि और बुध की युति व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।
वृष: चार ग्रहों की युति रुके हुए कार्य को संपन्न कराएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी से तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।
मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। शनि, बुध, शुक्र एवं मंगल आपकी राशि से बारहवें होंगे, अपनों से ही तनाव मिलेगा। संयम से काम लें।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2025-01-16-at-5.43.19-PM.jpeg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/add1.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)