धर्म-संस्कृति
Aaj ka Rashifal, 25 April 2023: बुध हो रहे आज अस्त, देखें किस राशि को मिलेगा फायदा किसे नुकसान
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2023: आज मंगलवार को चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि में शुक्र के साथ गोचर करेंगे। जबकि बुध आज अस्त होंगे। नक्षत्रों की बात करें तो आज आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इन ग्रह स्थिति के बीच आपके लिए मंगलवार 25 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।
मेष राशिफलः आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलें

मेष राशि के जातकों को आज नौकरी और कारोबार में मनोनुकूल अवसर प्राप्त होंगे जिससे यह उत्साहित रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों आज आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा नहीं तो परेशानी होगी। यदि आप किसी नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस संदर्भ में खुशी मिल सकती है। लव लाइफ में आज मेष राशि के लोग भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें।
आज भाग्य 89 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।
वृषभ राशिफलः सेहत के प्रति सजग रहें

वृषभ राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई नई योजना बना रहे हैं तो वह आज पूरी हो सकती है, जिससे आपको और आपके व्यापार को लाभ मिलेगा। कोई पुराना मित्र आज आपके काम आ सकता है, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है, यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो बेवजह की परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आज बच्चे आपकी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। बड़ी बहन से आशीर्वाद लें, लाल चंदन का तिलक लगाएं।
मिथुन राशिफल: आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे

मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। ऑफिस में आज आपको अपने साथी कर्मचारियों से कुछ तनाव मिल सकता है, लेकिन परेशान न हों, छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना सीखें। आज आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सलाह है कि ससुराल पक्ष के मामलों से आज खुद को दूर रखें।
आज भाग्य 89 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशिफलः कारोबार में फायदा मिलेगा

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर और कारोबार के लिए लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में आपको अनुभवी लोगों से सलाह की जरूरत हो सकती है। भाई समान व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा। वाणी में कोमलता बनाए रखें इससे कारोबार में आपको फायदा मिलेगा, अपनी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। मातृ पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से किसी काम को लेकर अटके हुए हैं तो वह काम आज बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा।
आज भाग्य 79 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान दें।
सिंह राशिफलः कार्यक्षेत्र में उलझन रहेगी

आज अचानक किसी पुराने मित्र को लेकर आप बेवजह उलझ सकते हैं। अगर आज आप कहीं दूर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास मजबूत होगा। आज शाम के समय आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। भाई बहनों से संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो उससे बचना ही बेहतर होगा।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जाप माला का पाठ करे।
कन्या राशिफलः आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे

आज आपको व्यावसायिक प्रतिष्ठा का लाभ दिखाई दे रहा है। आज आपके शत्रुओं की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, अन्यथा बेवजह का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारियों का पूरा सहयोग रहेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करे और दिया जलाय।
तुला राशिफलः मनपसंद वस्तु उपहार में मिल सकती है

गणेशजी कहते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपके विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वे चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए चिंता न करें। आज आपको कोई मनपसंद वस्तु उपहार में मिल सकती है। व्यापारियों को आज शहर के पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशिफलः शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा

आज आपका मनोबल ऊंचा दिखाई देगा क्योंकि आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिस पर आपका धन भी खर्च होगा। किसी रुकी हुई व्यावसायिक योजना को भी आज बल मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। अगर आपका निवेश से जुड़ा व्यापार है तो आज आपको कुछ बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज आपको संतान के विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो जल्दबाजी में न लें। शाम के समय आज आप अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जा सकते हैं।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगो से आर्शीवाद लें।
धनु राशिफलः वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे

परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठजन के हस्तक्षेप से समाप्त होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का अवसर मिलेगा। नौकरी में आज कुछ साथी कर्मचारी आपके लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपने कारोबार और करियर में उन्नति के लिए आज आप किसी वरिष्ठ अधिकारी से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। मनोरंजन के पल बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आयोजन होगा।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
मकर राशिफलः पैसों की लेन-देन में सावधानी रखें

आज का दिन कला और साहित्य के क्षेत्र में आपके प्रयासों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज दोपहर के समय व्यापार से जुड़ी कोई सूचना आपको मिल सकती है, जिसके लिए आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। भविष्य में आपके कारोबार को ऊंचाई पर ले जाएगी। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इससे सावधान रहें। ससुराल पक्ष से चली आ रही परेशानी आज जीवनसाथी के सहयोग से समाप्त होगी।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशिफलः अचानक लाभ के अवसर पाएंगे

आज के दिन आज आप कुछ अधिक व्यस्त रहेंगे और इस वजह से शाम के समय थकान महसूस करेंगे। आज किसी के सहयोग से आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं। यदि आज आपकी नौकरी और व्यापार में विवाद की स्थिति बनती है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
मीन राशिफलः धन संपत्ति का लाभ मिलेगा

आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अगर आप कहीं पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। बड़ो के सहयोग से आज आपको संपत्ति में लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है और आप अपने व्यवसाय के लिए कोई यात्रा भी कर सकते हैं। आज आंखों की कोई समस्या आपके पिता को परेशान कर सकती है। संतान को सामाजिक कार्य करता देख मन में हर्ष की अनुभूति होगी।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

