others
बिग ब्रेकिंग : बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल
नैनीताल। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बेतालघाट ब्लॉक में बवाल की स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार यहां चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है।
यहां से ब्लॉक प्रमुख के पद पर विधायक प्रमोद नैनवाल की बहू चुनाव लड़ रही है।
नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले हुई गोलीबारी में एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी

