others
नैनीताल में दरोगा के ऊपर महिला कांस्टेबल की आबरू से खिलवाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
नैनीताल। थाने के भीतर यहां बात इतनी बड़ी की बात थाने में ही पहुंच गई। यहा आरोप बहुत बड़ा है और निशाने पर हैं दरोगा जी जिनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। दरोगा जी पर आप भी उनकी ही सहकर्मी ने लगाया है। बहरहाल नैनीताल थाने में यह मामला इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है।
नैनीताल में एक बार फिर पुलिसकर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। महिला पुलिसकर्मी ने दरोगा पर शादी का झांसा देकर उसकी आबरू से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला कांस्टेबल ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वर्ष 2022 में वह शहर के एक न्यायिक कार्यालय में ड्यूटी पर थी। वहीं तैनात दरोगा ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ा ली। शादी करने का वादा कर दरोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।दरोगा के झांसे में आने से उसकी शादी टूट गई। इसके बाद उसका तलाक भी हो गया। जब उसने दरोगा से शादी करने बाबत पूछा तो वह मुकर गया।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर आरोपी दरोगा नरेश पंत के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।