Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन ₹805 प्रतिदिन किए जाने की मांग

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद प्रीति आर्या ने देहरादून नगर निगम की तर्ज पर हल्द्वानी नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन ₹805 प्रतिदिन किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ईमेल भेजकर कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम कर्मचारियों को कम वेतन मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब देहरादून नगर निगम में कर्मचारियों को बेहतर वेतन दिया जा सकता है, तो हल्द्वानी के कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे को नगर निगम बोर्ड में भी उठाया जाएगा और प्रस्ताव लाकर कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

प्रीति आर्या ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

उन्होंने ने आंगनवाड़ी भोजन माताओं आशा बहनों की समस्याओं पर चिन्ता व्यक्त की है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts