Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

भारत में पढ़ाई, अब नेपाल की कमान : नेपाल में नए युग की शुरुआत, बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री

खबर शेयर करें -

 

नेपाल में नए युग की शुरुआत, बालेंद्र शाह बने 47वें प्रधानमंत्री

काठमांडू। नेपाल में आज राजनीतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह को नेपाल का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया और उन्होंने शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति कार्यालय में पद की शपथ ली।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। इस अवसर पर हिंदू परंपरा के अनुसार सात शंखों की ध्वनि के साथ समारोह की शुरुआत की गई।

संसदीय जीत और पार्टी नेतृत्व

आरएसपी ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था। गुरुवार को पार्टी ने शाह को अपने संसदीय दल का नेता चुना, जिससे उनका प्रधानमंत्री बनने का मार्ग स्वचालित रूप से सुनिश्चित हो गया।

शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री पी शर्मा ओली को झापा-5 क्षेत्र से 49,614 वोटों के बड़े अंतर से हराया। उन्हें कुल 68,348 मत प्राप्त हुए, जबकि ओली को केवल 18,734 वोट मिले। यह नेपाल के संसदीय इतिहास में किसी उम्मीदवार के लिए अब तक का सबसे बड़ा वोट अंतर है।

नए मंत्रिमंडल की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, आरएसपी ने अपनी नई सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नाम तय किए हैं। इनमें सुदन गुरुंग को गृह मंत्री बनाए जाने की संभावना है। गुरुंग ने गोरखा-2 सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया है और जेन जी आंदोलन के समय से चर्चा में रहे हैं।

शिक्षा और पृष्ठभूमि

बालेंद्र शाह का जन्म 27 अप्रैल, 1990 को काठमांडू में एक मधेसी परिवार में हुआ। उन्होंने काठमांडू में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की। तकनीकी और शहरी विकास में उनकी विशेषज्ञता ने उन्हें काठमांडू मेयर के रूप में प्रभावशाली और व्यावहारिक नेतृत्व प्रदान किया।

राजनीति में उनका सफर 2022 में काठमांडू मेयर के रूप में शुरू हुआ, जब उन्होंने एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता स्थापित की।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अंतर्राष्ट्रीय

Recent Posts

Facebook

Trending Posts