Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में कार्रवाई तेज: पूर्व जिलाधिकारी छवि रिजाल गिरफ्तार, जैन जी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का दिया था आदेश

 

नेपाल में कार्रवाई तेज: पूर्व जिलाधिकारी छवि रिजाल गिरफ्तार

नेपाल की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज बनी हुई है। काठमांडू में नई सत्ता के गठन के बाद पुराने मामलों को लेकर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह काठमांडू के पूर्व जिलाधिकारी छवि रिजाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज एक मामले से जुड़ी है, जिसकी जांच लंबे समय से चल रही थी। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2025 में जैन जी आंदोलन के दौरान फायरिंग के आदेश देने को लेकर छवि रिजाल विवादों में आए थे। इसी घटना के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी।

नई सरकार बनने के बाद ऐसे मामलों में तेजी आई है और कई पुराने फाइलों को फिर से खोला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत लंबित मामलों को निपटाना प्राथमिकता में रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छवि रिजाल पर पद पर रहते हुए कुछ फैसलों और कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं। अब इसी मामले में उन्हें पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल में हाल के दिनों में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की दिशा में यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले भी कई अधिकारियों और जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार पुराने मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

इस घटनाक्रम के बाद देश में राजनीतिक माहौल और भी गरमा गया है, जबकि आम जनता के बीच इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही

Continue Reading

More in अंतर्राष्ट्रीय

Recent Posts

Facebook

Trending Posts